पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा 3 राज्यों की 3 अन्य घटनाओं में कुल 4.64 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा 1अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद
थाना साइबर क्राइम, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा साइबर फ्रॉड में लिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार, थाना साइबर क्राइम गाजियाबाद के 01 अभियोग का खुलासा, साथ ही 3 राज्यों की 3 अन्य घटनाओं में कुल 4.64 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद।श्री अरविंद कुमार निवासी रईसपुर थाना मधुबन बापूधाम जनपद गाजियाबाद के साथ शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा कमाने के नाम पर साइबर फ्रॉड की घटना हुई, श्री अरविंद कुमार सिंह को फेसबुक के माध्यम से सम्पर्क कर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ कर फर्जी शेयर ट्रेडिंग वेबसाइट में इन्वेस्ट करने के लिये प्रलोभित किया गया। अभियुक्तों द्वारा फर्जी शेयर ट्रेडिंग वेबसाइट https://m.osl-tradel.com पर शेयर ट्रेडिंग अकाउंट बनवाकर, शेयर ट्रेडिंग में निवेश के बहाने कुल 2,22,23,000/- रुपये की साइबर ठगी की गई।उपरोक्त के घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा विवेचना के क्रम में उपरोक्त अभियोगों में 10 लाख रुपये अभियुक्तों के बैंक खातों में फ्रीज कराते हुए इस साइबर फ्रॉड की घटना करने वाले गैंग के सदस्य अभियुक्त प्रतीक भालचन्द्र गवस पुत्र भालचन्द्र वासूदेव गवस मूल निवासी रुम नं0 51 डायाभाई चाल नं0 3 सोमवार बाजार रोड निकट औदुम्बर दत्त मन्दिर, थाना मलाड पश्चिम मुम्बई महाराष्ट्र पिन कोड 400064 व हाल पता अटीरे फस्ट फ्लोर विदआउट रुफ आफ बिल्डअप प्रापर्टी, आफॅ प्रापर्टी बियरिंग नं- 1408 रानीबाग थाना सरस्वती विहार उ०प० दिल्ली को थाना क्षेत्र विजय नगर गाजियाबाद से मय घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ का विवरण- अभियुक्त प्रतीक भालचन्द्र गवस ने पूछताछ पर बताया कि उनका एक गैंग है, जो कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये दोस्ती कर लोगों को व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़कर, लिंक भेजकर फर्जी शेयर ट्रेडिंग वेबसाइट http://drwinxltd.ce में उनके अकाउन्ट खुलवाकर शेयर ट्रेडिंग तथा टेलीग्राम टास्क में निवेश के बहाने साइबर फ्रॉड की घटना करते हैं। अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने दोस्त अमित के साथ मिलकर फर्जी फर्म कंपनी राइजिंग इण्टरटेनमेंट ईवेन्टस खोलकर उसके नाम पर चालू खाता खुलवाया था, जिसमें साइबर फ्रॉड के पासे ट्रांसफर कराते थे। अमित को हरियाणा पुलिस के द्वारा साइबर फ्रॉड में गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुका है।अभियुक्त से पूछताछ से ज्ञात हुआ कि इनके गैंग के द्वारा 4 राज्यों के क्रमशः तमिलनाडु राज्य के 2, गुजरात राज्य के । एवं उत्तर प्रदेश राज्य के लोगों के साथ कुल 4.64 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की गई है।
विवरण इस प्रकार है – तमिलनाडु राज्य के कोयम्बटूर जिला निवासी मोहन राज पालास्वामी के साथ शेयर ट्रेडिंग का कुल 31,15,162/- रुपये का फ्रॉड एवं थेनी जिला निवासी गणेशन के साथ शेयर ट्रेडिंग का कुल 2,02,58,440/- एवं गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर जिला निवासी कुनाल भाई गोस्वामी के साथ शेयर ट्रेडिंग का कुल 7,55,000/- रूपये के फ्रॉड की घटनाओं का खुलासा हुआ है। सम्बन्धित पुलिस से सम्पर्क कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-1.प्रतीक भालचन्द्र गवस पुत्र भालचन्द्र वासूदेव गवस मूल निवासी रुम नं0 51 डायाभाई चाल नं0 3 सोमवार बाजार रोड़ निकट औदुम्बर दत्त मन्दिर, थाना मलाड पश्चिम मुम्बई महाराष्ट्र पिन कोड 400064 व हाल पता अटीरे फस्ट फ्लोर विदआउट रुफ आफ बिल्डअप प्रापर्टी, आर्फ प्रापर्टी बियरिंग नं- 1408 रानीबाग थाना सरस्वती विहार उ०प० दिल्ली, उम्र 35 वर्ष, शिक्षा 12 वीं।बरामदगी का विवरण -1. घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद आधार कार्ड व 01 अदद पैन कार्ड।गिरफ्तारी करने वाली टीम ,थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम, कमिश्ररेट गाजियाबाद।












