विषय साहिबजोत सिंह ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दमखम।
जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।
नांगला गांव के साहिबजोत सिंह ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दमखम
जयपुर में आयोजित दूसरी नेशनल टाइक्वोंडो फेडरेशन कप में नांगला गांव के साहिबजोत सिंह (पुत्र हरिंदर सिंह) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-20 वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पंजाब टीम की ओर से खेलते हुए साहिबजोत ने लगातार मुकाबलों में बेहतरीन जीत दर्ज की, जो उनकी हाई किक तकनीक और सख्त प्रशिक्षण का परिणाम रही।
साहिबजोत ने शुरुआत से ही अपने दमदार खेल और बेहतरीन मूवमेंट से दर्शकों और निर्णायकों का ध्यान खींचा। फाइनल तक के सफर में उन्होंने कई अनुभवी खिलाड़ियों को पछाड़ा और तीसरे स्थान पर रहते हुए प्रतियोगिता में अपना नाम दर्ज कराया।
कोच सीमा चौधरी और लखवीर चौधरी (हाई किक टाइक्वोंडो अकादमी, धाकोली–जीरकपुर) ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि “साहिबजोत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराने की पूरी क्षमता है। उनकी मेहनत और समर्पण उन्हें आगे और बड़ी सफलताओं तक ले जाएंगे।”
इससे पहले साहिबजोत जिला स्तर पर गोल्ड और राज्य स्तर पर सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की नींव बनेगी, जहां वे भारत का प्रतिनिधित्व कर आगामी टूर्नामेंटों में मेडल दिला सकते हैं।












