थाना सिहानीगेट पुलिस टीम द्वारा संतोष हॉस्पिटल से एक रिफ्रेक्टोमीटर मशीन चोरी करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, निशानदेही पर चोरी की एक रिफ्रेक्टोमीटर मशीन,बरामद।

थाना सिहानीगेट पुलिस टीम द्वारा संतोष हॉस्पिटल से एक रिफ्रेक्टोमीटर मशीन चोरी करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, निशानदेही पर चोरी की एक रिफ्रेक्टोमीटर मशीन,बरामद।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 25.01.2026 को थाना सिहानीगेट पुलिस टीम द्वारा पुराना बस अड्डा के पास स्थित संतोष हॉस्पिटल से रिफ्रेक्टोमीटर मशीन चोरी के प्रकरण में 01 अभियुक्त योगेश मित्तल की गिरफ्तारी की गई है। अभियुक्त की निशानदेही पर उक्त चोरी गयी मशीन रिफ्रेक्टोमीटर को बरामद किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ का विवरण- पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं अस्पतालों के लिये कम्पनियों से मशीन खरीदने की कमीशन पर डीलिंग कराता हूँ। जिस कारण मेरा अस्पतालों में आना जाना लगा रहता है। दिनांक 21.01.2026 की सुबह मैं पुराना बस अड्डा स्थित सन्तोष हॉस्पिटल में गया था। जहाँ मैने नेत्र सर्जन विभाग में एक ऑटो रिफ्रेक्टोमीटर, आँखों की जाँच करने वाली मशीन, रखी देखी। जिसे मैं मौका देखते हुए अस्पताल से चोरी कर उठा ले गया था। उक्त प्रकरण में थाना सिहानीगेट पर अभियोग अन्तर्गत धारा 305 (ए), 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। बरामदगी का विवरण-1.एक रिफ्रेक्टोमीटर मशीन नाम पता अभियुक्त-1.योगेश मित्तल, उम्र करीब 54 वर्ष पुत्र स्व० लक्ष्मण प्रसाद मित्तल नि0 डी 180/ ए 3 श्याम पार्क एक्सटेंशन थाना साहिबाबाद कमि() गाजियाबाद।आपराधिक इतिहास-अभियुक्त के पूर्व में थाना कौशाम्बी पर चोरी का 01 अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली टीम-थाना सिहानीगेट पुलिस टीम

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal