थाना अंकुर विहार पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1 मोटरसाइकिल एवं इनवर्टर की बैटरी बरामद।

थाना अंकुर विहार पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1 मोटरसाइकिल एवं इनवर्टर की बैटरी बरामद।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

थाना अंकुर विहार पुलिस द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल व 01 इन्वर्टर की बैटरी बरामद। दिनांक 24.01.2026 को थाना अंकुर विहार पर वादी द्वारा तहरीर दी गयी की वह दिनाँक 16/01/26 को वैष्णो देवी यात्रा पर गये थे उसी दौरान अज्ञात चोर द्वारा उनकी मोटरसाइकिल व इन्वर्टर बैट्री चोरी कर लेना। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अंकुर विहार पर तत्काल सुसंगत धारा 303(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।तत्पश्चात आज दिनांक 25.01.2026 को थाना अंकुर विहार पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुकों 1. गोपाल शर्मा पुत्र सोहनलाल शर्मा 2. विशाल शर्मा उर्फ सन्नी पुत्र मोहन लाल शर्मा को प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंकुर विहार से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी की 01 मोटर साइकिल व (01 इन्वर्टर की बैटरी बरामद हुई। उक्त बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ करने पर अभियुक्तगण उपरोक्त ने बताया कि हम दोनों ने मिलकर लगभग 06-07 दिन पहले डीएलएफ की एक बिल्डिंग की पार्किंग से यह मोटरसाइकिल व बैटरी चोरी की थी जिसे आज हम बेचने की फिराक में निकले थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-1.गोपाल शर्मा पुत्र सोहनलाल शर्मा निवासी ए-145 गली न0-1 कमल विहार सरदार पटेल स्कूल के पास थाना करावल नगर दिल्ली-94 उम्र करीब 36 वर्ष।2.विशाल शर्मा उर्फ सन्नी पुत्र मोहनलाल शर्मा निवासी ए-35 सन्त नगर डीएलएफ थाना अंकुर विहार गाजियाबा उम्र करीब 35 वर्ष। बरामदगी का विवरण-चोरी की 01 मोटरसाइकिल व (01 इन्वर्टर की बैटरी बरामद।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्तगण के विरुद्ध उक्त घटना के संबंध में थाना अंकुर विहार पर चोरी का 01 अभियोग पंजीकृत है।

अन्य,आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम थाना अंकुर विहार पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया