राम जतन मिश्र उप कृषि निदेशक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम मुख्य विकास अधिकारी महोदय अभिनव गोपाल से जानकारी देते हुए बताया,वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रो की ई-लाटरी के माध्यम से कृषक चयन।

राम जतन मिश्र उप कृषि निदेशक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम मुख्य विकास अधिकारी महोदय अभिनव गोपाल से जानकारी देते हुए बताया,वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रो की ई-लाटरी के माध्यम से कृषक चयन।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक:25/01/2026 गाजियाबाद।राम जतन मिश्र उप कृषि निदेशक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य विकास अधिकारी महोदय, गाजियाबाद की अध्यक्षता में कृषि विभाग जनपद गाजियाबाद के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुदान पर वितरित किये जाने वाले कृषि यंत्रो की ई-लाटरी के माध्यम से कृषक चयन की प्रक्रिया सम्पन्न करायी गयी। जनपद गाजियाबाद में आज दिनांक 24.01.2024 को सांय 04:00 बजे विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार सभागार में श्री अभिनव गोपाल, मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद की अध्यक्षता में जनपद में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (D.L.E.C) के समक्ष वर्ष 2025-26 में प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेज्ड्यू (सी०आर०एम०) योजना एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (एस०एम०ए०एम०) योजना के अन्तर्गत अनुदान पर यंत्र क्रय करने हेतु आनलाइन बुकिंग करने वाले लाभार्थियों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से सफलतापूर्वक पूर्ण पारदर्शिता के साथ कृषि विभाग के विभागीय पोर्टल दर्शन-2 से किया गया, जिसमें जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समस्त पदाधिकारीयों एवं आवेदन करने वाले कृषक उपस्थित रहें। सर्वप्रथम राम जतन मिश्र, उप कृषि निदेशक गाजियाबाद द्वारा समस्त पदाधिकारी जिला स्तरीय कार्यकारी समिति एवं उपस्थित कृषकों का स्वागत करते हुए ई-लाटरी करने की पूर्ण प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अनुमति से ई-लाटरी की प्रक्रिया को आगे बढाया गया। कृषि यंत्रीकरण की समस्त योजनाओं में विकास खण्डवार सभी प्रकार के यन्त्रों के लाभार्थियों का चयन किया गया।ई-लाटरी के माध्यम से कुल 16 आवेदनकर्ता किसानों के सापेक्ष लक्ष्य के अनुसार 06 किसानों के टोकन कन्फर्म कर चयन किया गया तथा 50 प्रतिशत आवेदनकर्ता किसानों की प्रतिक्षा सूची तैयार की गई तथा टोकन कन्फर्म होने की सूचना कृषकों के मोबाईल पर पोर्टल के माध्यम से भेजी गयी है। यदि चयनित कृषक निर्धारित समय के अनुसार यन्त्र क्रय करके बिल पोर्टल पर अपलोड नही करता है तो प्रतीक्षा सूची में प्रथम स्थान पाने वाले कृषक का टोकन स्वतः ही कन्फर्म हो कर चयन हो जायेगा। ई-लाटरी में चयनित किसानों का विवरण,विकासखण्ड,भोजपुर ,यन्त्र का नाम,किसान ड्रोन योजना का नाम,एस०एम०ए०एम०,कुल आवेदक किसान,तीन, ई-लाटरी में चयनित किसान,एक,चयनित किसान का नाम,मुन्नी देवी,
विकासखण्ड,भोजपुर,यन्त्र का नाम,पावर टिलर,योजना का नाम,एस०एम०ए०एम०,कुल आवेदन किसान,दो,ई-लाटरी में चयनित किसान,एक,चयनित किसान का नाम,रजनीश
विकासखण्ड,मुरादनगर,यन्त्र का नाम,ट्रेक्टर माउण्टेन स्प्रेयर,योजना का नाम,एस०एम०ए०एम०,कुल आवेदन किसान,चार,ई-लाटरी में चयनित किसान,एक,चयनित किसान का नाम,धर्मेन्द्र
विकासखण्ड,लोनी,यन्त्र का नाम,सुपर सीडर,योजना का नाम,इन-सीटू,कुल आवेदन किसान,दो,ई-लाटरी में चयनित किसान,एक,चयनित किसान का नाम,बिजेन्द्र
विकासखण्ड,लोनी,यन्त्र का नाम,हैरो,योजना का नाम,एस०एम०ए०एम०,कुल आवेदन किसान,दो,ई-लाटरी में चयनित किसान,एक,चयनित किसान का नाम,समय सिंह
विकासखण्ड,लोनी,यन्त्र का नाम,लैजर लैण्ड
लेवलर,योजना का नाम,एस०एम०ए०एम०,कुल आवेदन किसान,तीन,ई-लाटरी में चयनित किसान,एक,चयनित किसान का नाम,प्रीती, उप कृषि निदेशक गाजियाबाद द्वारा चयनित किसान भाईयों से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कृषि विभाग के पोर्टल पर दर्ज सूचीबद्ध कम्पनियों / निर्माताओं से एवं लैजर कटिंग सिरियल नम्बर वाले ही कृषि यन्त्र अति शीघ्र क्रय कर बिल विभागीय पोर्टल पर अपलोड करें एवं विक्रेता से क्रय किये गये

यन्त्र का विवरण upyantratracking पोर्टल पर अवश्य अपलोड करायें तभी अनुदान देय होगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया