भारत निर्वाचन आयोग स्थापना दिवस के अवसर पर एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी के नेतृत्व में श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यालय में दिलाई गई शपथ एवं निकाली गई रैली

भारत निर्वाचन आयोग स्थापना दिवस के अवसर पर एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी के नेतृत्व में श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यालय में दिलाई गई शपथ एवं निकाली गई रैली

संवाददाता पवन सूर्यवंशी नानपारा बहराइच

बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर आज 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में तहसील नानपारा क्षेत्र में प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता को सशक्त करने हेतु व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उपजिलाधिकारी नानपारा, मोनालिसा जौहरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसडीएम मोनालिसा जौहरी, सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित कार्मिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की जागरूकता और सक्रिय सहभागिता पर निर्भर करती है। प्रत्येक नागरिक का यह संवैधानिक दायित्व है कि वह बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करे। एसडीएम नानपारा ने स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया की शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, और प्रशासन स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अनुशासित रूप से भाग लेते हुए *“मेरा वोट, मेरी पहचान”,* “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व से अवगत कराया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।कार्यक्रम का उद्देश्य भावी मतदाताओं में लोकतांत्रिक चेतना का विकास, मतदाता सहभागिता में वृद्धि तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के प्रति जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण, तहसील कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रशासन द्वारा यह संदेश दिया गया कि सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला जागरूक मतदाता है,और इस दिशा में ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें