शराबी पति की मारपीट से विवाहिता की संदिग्ध मौत

शराबी पति की मारपीट से विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

संवादाता काव्यांश रावत, रिजोर (फिरोजाबाद)। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव फफोतु में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति अतर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग बेटी की ससुराल पहुंचे तो वहां हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय कुसुम, पत्नी अतर सिंह, लंबे समय से घरेलू हिंसा का शिकार थी। मायके पक्ष का आरोप है कि अतर सिंह आए दिन शराब के नशे में कुसुम से मारपीट करता था। घटना के बाद अतर सिंह घर से फरार हो गया और मृतका का शव घर में ही छोड़ दिया।

मायके वालों ने तुरंत थाना रिजोर को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, वहीं आरोपी पति की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही हैँ।

ये भी पढ़ें थोड़ी सी शराब, बहुत बड़ा नुकसान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें