गाजियाबाद,हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी एक बार फिर चर्चाओं में
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
कुछ दिन पहले ही तलवार बांटने के मुद्दे पर गिरफ्तार किए गए हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। पिंकी चौधरी ने अपना एक वीडियो जारी किया है। इस अभियान में उन्होंने हिंदू समाज के लोगों से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की है। साथ ही पिंकी चौधरी ने चौथा और पांचवां बच्चा पैदा करने पर आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है। पिंकी चौधरी ने कहा कि जो हिंदू परिवार चौथा बच्चा पैदा करेगा, वो उनके कार्यालय से 21 हजार और पांचवां बच्चा होने पर 31 हजार रुपये ले जाएं।












