सिद्धार्थनगर के बनवापुर में शबे-बरात की तैयारियां, भाईचारे और इबादत के साथ मनाया जाएगा मुक़द्दस त्योहार

सिद्धार्थनगर के बनवापुर में शबे-बरात की तैयारियां, भाईचारे और इबादत के साथ मनाया जाएगा मुक़द्दस त्योहार

संवाददाता: मोहम्मद भीखूल्लाह

सिद्धार्थनगर जनपद के ब्लॉक बनवापुर क्षेत्र में 3 फरवरी, मंगलवार को मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्योहार शबे-बरात पूरे अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। शबे-बरात इस्लाम धर्म का एक बड़ा और मुक़द्दस पर्व माना जाता है, जिसमें अल्लाह की इबादत, दुआ और गुनाहों से तौबा की जाती है। इस अवसर पर हजरत ओवैसी क़नी रदु अल्लाह तआला अन्हो की बारगाह में विशेष रूप से नियाज़ दिलाई जाएगी। शबे-बरात की रात मुस्लिम समाज के लोग पूरी रात जागकर नमाज़, तिलावत-ए-कुरआन और दुआओं में मशगूल रहते हैं तथा अपने गुनाहों की माफी और आने वाले दिनों के लिए रहमत व बरकत की दुआ मांगते हैं। शबे-बरात के बाद 14 और 15 शाबान को रोज़ा भी रखा जाता है। इस मुबारक रात में सलमान (मिठाई/नियाज़) तैयार की जाती है, जिसे अपने रिश्तेदारों, पड़ोसियों के साथ-साथ हिंदू भाई-बंधुओं और मित्रों को भी दिया जाता है। इससे क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिलती है।
बनवापुर क्षेत्र सहित ग्राम इजरहवा में शबे-बरात को सौहार्द, अमन और भाईचारे के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोग इस पावन अवसर को मिल-जुलकर खुशी और शांति के माहौल में मनाने के लिए उत्साहित हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें