सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजन पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई से कर रहे इनकार

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजन पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई से कर रहे इनकार

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

लम्भुआ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजीमुद्दीन, पुत्र मौलवी हसन अली के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया नहीं करना चाहते हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।पुलिस परिजनों को कानूनी प्रक्रिया समझाने का प्रयास कर रही है, ताकि आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा सके। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 आम जनता का बजट नहीं है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें