थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना कारित वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद ।

थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना कारित वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद ।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

आज दिनांक 01.02.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों 1. कासिम पुत्र इन्साद अली निवासी हाजी शाहिद होटल वाली गली पावी सादकपुर थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष 2. शाहनवाज पुत्र रियासत निवासी पाल होटल के पीछे किरायेदार पूजा कॉलोनी थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद मूल पता ग्राम सिकेड़ा थाना पिलखुआ जनपद हापुड़ उम्र करीब 23 वर्ष को चौकी क्षेत्र ट्रोनिका सिटी से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गयी 01 मोटरसाइकिल बरामद हुयी। उपरोक्त मोटरसाइकिल की चोरी के सम्बन्ध में थाना ई-पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट क्राइम ब्रान्च दिल्ली में अभियोग पंजीकृत है। उक्त बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर धारा 317 (2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण-

पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनों आपस में दोस्त हैं। हम दोनों पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। हम दोनों मौका पाकर वाहन चोरी कर लेते हैं। हम अधिकांशतः फैक्ट्री एरिया व घनी आबादी के आसपास के क्षेत्रों से दुपहिया वाहनों की चोरी करते हैं जिनको ले जाकर घनी झाड़ियों में छिपा देते हैं और मौका पाकर हम वाहनों को दिल्ली कबाडी बाजार में बेचकर पैसा लेकर आपस में बांट लेते हैं। हमने यह मोटरसाइकिल दिल्ली से चोरी की थी। आज हम इस मोटरसाइकिल को बेचने के लिए निकले थे कि पुलिस चेकिंग में पकडे गये।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-

1. कासिम पुत्र इन्साद अली निवासी हाजी शाहिद होटल वाली गली पावी सादकपुर थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष

2. शाहनवाज पुत्र रियासत निवासी पाल होटल के पीछे किरायेदार पूजा कॉलोनी थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद मूल पता ग्राम सिकेड़ा थाना पिलखुआ जनपद हापुड़ उम्र करीब 23 वर्ष बरामदगी का विवरण कब्जे से दिल्ली से चोरी की गयी 01 मोटरसाइकिल बरामद।

आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-

1. अभियुक्त कासिम के विरूद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूर्व से थाना ट्रोनिका सिटी पर चोरी के 04 अभियोग, थाना लोनी पर चोरी का 01 अभियोग तथा उक्त वाहन चोरी के संबंध में थाना ई-पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट क्राइम ब्रान्च, दिल्ली पर 01 अभियोग पंजीकृत है। (कुल अभियोग-07)

2. अभियुक्त शाहनवाज के विरूद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूर्व से थाना ट्रोनिका सिटी पर चोरी का 01 अभियोग, थाना लोनी बॉर्डर पर आयुध अधिनियम व चोरी का सामान बरामद होने के संबंध में 02 अभियोग तथा उक्त वाहन चोरी के संबंध में थाना ई-पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट क्राइम ब्रान्च, दिल्ली पर 01 अभियोग पंजीकृत है। (कुल अभियोग-05) । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया