राष्ट्रीय आपदा मोचन बल आठवीं बटालियन गाजियाबाद के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम खेरली नहर किनारे एनडीआरएफ सहित विभिन्न विभागों ने किया मोबिलाइजेशन अभ्यास

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल आठवीं बटालियन गाजियाबाद के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम खेरली नहर किनारे एनडीआरएफ सहित विभिन्न विभागों ने किया मोबिलाइजेशन अभ्यास

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 06 फरवरी, 2026जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल आठवीं बटालियन गाजियाबाद के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम खेरली हफीजपुर, तहसील सदर, गौतमबुद्ध नगर में मोबिलाइजेशन अभ्यास (Mob Ex) आयोजित किया गया। यह अभ्यास जनपद की Hazard Vulnerability Risk Analysis के आधार पर उपयुक्त अभ्यास स्थल के रूप में जल निकाय और नदी तट के निकट स्थित खेरली नहर पर संपन्न कराया गया। अभ्यास में एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन तथा राजस्व प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया। पुलिस विभाग से एडीसीपी (hq) संतोष कुमार, एनडीआरएफ से सेकेंड इन कमान सूर्यकुमार मौर्य तथा राजस्व प्रशासन से उपजिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में यह मॉक अभ्यास किया गया जिसमे फायर ब्रिगेड से एफएसओ जितेन्द्र कुमार, एसडीआरएफ से विवेक श्रीवास्तव तथा मेडिकल टीम से डॉ मनीष यादव भी अभ्यास में सम्मिलित रहे।इस मोबिलाइजेशन अभ्यास का उद्देश्य नदी और नहर के आसपास निवास करने वाले ग्रामीणों को आपदा के समय बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित आपदा प्रतिक्रिया की क्षमता को सुदृढ़ करना रहा।गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें