फर्रुखाबाद में बड़ा रेल हादसा टला: मिशन कंपाउंड के पास ओएचई लाइन टूटी, युवकों की सूझबूझ से छपरा एक्सप्रेस रुकी

फर्रुखाबाद में बड़ा रेल हादसा टला: मिशन कंपाउंड के पास ओएचई लाइन टूटी, युवकों की सूझबूझ से छपरा एक्सप्रेस रुकी

संवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद। शहर के मिशन कंपाउंड के पास रविवार दोपहर एक बड़ा रेल हादसा टल गया जब छपरा एक्सप्रेस के सामने अचानक ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन टूटकर पटरी पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों की सतर्कता और सूझबूझ से ट्रेन को समय रहते रुकवा दिया गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, छपरा एक्सप्रेस रविवार दोपहर करीब 2:35 बजे फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से छपरा के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन जैसे ही मिशन कंपाउंड से आगे बढ़ी, तभी कुछ दूरी पर ओएचई लाइन टूटकर नीचे लटक गई। खतरे को भांपते हुए वहां मौजूद युवकों ने हाथ देकर और इशारे कर लोको पायलट को सतर्क किया। चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन को हादसे वाले स्थान से पहले ही रोक दिया। अगर ट्रेन कुछ मीटर और आगे बढ़ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कादरीगेट थाना पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की भीड़ भी घटनास्थल पर जमा हो गई। रेलवे अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

यह घटना फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर हुई। स्थानीय लोग युवकों की बहादुरी और सतर्कता की सराहना कर रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें