बुलन्दशहर मे जनपदीय पुलिस द्वारा माह जनवरी में गुम/खोए 164 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये) बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किये गये-
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर
भारत सरकार द्वारा गुम/ खोए हुए मोबाइल की रिकवरी हेतु ऑनलाइन पोर्टल CEIR (Central Equipment Identity Register) बनाया गया हैं। जिसमें गुम/खोए या चोरी हुए फोनों को वापस पाया जा सके एवं उनके दुरुपयोग को रोका जा सके।अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ महोदय व पुलिस उपमहा निरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र मेरठ महोदय के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल से प्राप्त शिकायतो पर गुम/खोए मोबाइल की बरामदगी हेतु माह नवम्बर में अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा अथक प्रयास कर विभिन्न राज्यों/जनपदों से कुल 164 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये) बरामद, कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किये गये। अपने खोए हुए मोबाइल फोन पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा बुलन्दशहर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु बुलन्दशहर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।कुल बरामद मोबाइल फोन की संख्या-164












