थाना चिल्हियां में रविवार को प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि, रमजान, होली को लेकर थाने में हुई समन्वय बैठक

थाना चिल्हियां में रविवार को प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि, रमजान, होली को लेकर थाने में हुई समन्वय बैठक

संवाददाता पवन सूर्यवंशी चिल्हियां/सिद्धार्थनगर।

महा शिवरात्रि, रमजान, होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्भ्रान्ति लोगों व धर्मगुरुओं के साथ एक समन्वय बैठक किया गया। सभी लोगों से पर्व को सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई। थाना चिल्हियां में रविवार को प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई। धर्मगुरुओं सम्भ्रान्ति लोगों से अपील करते हुए कहा कि थाना क्षेत्र के लोग ही हमारे परिवार व अंग है। आप के सहयोग से ही हर कार्यक्रम को शान्ति पूर्ण माहौल में मनाया जा सकता है। शान्ति व्यवस्था में कोई व्यवधान हो तो पुलिस को सूचित करें, पुलिस तत्पर रहेगी। क्षेत्र में जहां भी शिव रात्रि के दिन मेला आयोजन हो रहा है। चिन्हित किया गया। नये स्थान के बारें में जानकारी लिया गया। रमजान, होली पर्व पर शान्ति पूर्व आपसी सामंजस्य बनाकर बनायें, जिससे आपसी सौहार्द बना रहें। इसके अतिरिक्त कोई अराजकतत्व अवरोध करता है। उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। मेले या किसी धार्मिक स्थल पर कोई विवाद करता है, तो उसे छोड़ा नहीं जायेगा प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी। राजेन्द्र पाल, लैस मोहम्मद, राम सुमिरन गोस्वामी, जमुना, बरकत अली, ईमाम चिल्हिया, अनिल सिंह, नौनिहाल सिंह सहित क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal