हजियापुर के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी निजी बस; 25 यात्री घायल,नवाबगंज।

हजियापुर के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी निजी बस; 25 यात्री घायल,नवाबगंज।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र स्थित हजियापुर में दिल्ली से आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे के दौरान बस में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस खाई में एक पेड़ से जाकर टिक गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में बस सवार करीब 20-25 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, निजी बस दिल्ली से सवारी लेकर कायमगंज होते हुए फर्रुखाबाद जा रही थी। बस का रंग रोडवेज बस जैसा था, जिससे यात्री अक्सर धोखा खा जाते हैं। हजियापुर के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। बस सड़क से उतरकर सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घायल यात्रियों को तत्काल दूसरी बसों के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। वहीं इस घटना के संबंध में शमशाबाद थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि बस सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में एक पेड़ से टिक गई थी।

घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें आगे भेज दिया गया है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal