अनूपशहर — नगर के जीडीएवी कन्या विधालय इंटर कॉलेज में गंगा एवं सरस्वती बस्ती हिंदू समाज समिति द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन

अनूपशहर — नगर के जीडीएवी कन्या विधालय इंटर कॉलेज में गंगा एवं सरस्वती बस्ती हिंदू समाज समिति द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी अनूपशहर जिला बुलंदशहर

अनूपशहर — नगर के जीडीएवी कन्या विधालय इंटर कॉलेज में गंगा एवं सरस्वती बस्ती हिंदू समाज समिति द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदू समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक विकास, मुख्य अतिथि मुकुंद दास महाराज जी एवं ब्रजेश नांगल ने मां भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्पमाला अर्पित कर किया। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग, माताएं एवं बहनें उपस्थित रहे।सम्मेलन के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक विकास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका, सौ वर्षों की यात्रा, उद्देश्य और राष्ट्रनिर्माण में संघ के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और एकजुट हिंदू समाज ही राष्ट्र को सशक्त और सुरक्षित बना सकता है उन्होंने हिंदू समाज को संगठित रखने, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करने तथा युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा से जोड़ने का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि मुकुंद दास महाराज जी ने अनेक सामाजिक धार्मिक प्रेरक प्रसंगों के साथ समाज को जोड़ने वाला संदेश देते हुए हिन्दू एकता पर बल दिया तथा जाति-पांति के भेदभाव से दूर रहने का आह्वान किया। अनेक सामाजिक धार्मिक प्रेरक प्रसंगों के साथ समाज को जोड़ने वाला संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीकृष्ण अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान सनरेज स्कूल, जीडीएवी कन्या विधालय के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर नगर संघचालक सुनील कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मुनेश शर्मा, अभय गर्ग, नीरज रायल, नमन गौड़, कौटिल्य कुमार, आकाश, विपुल वार्ष्णेय, अर्पित जैन, होमनिधि वार्ष्णेय, अमन गर्ग आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें