फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के भडौसा गांव में हाजी बक्सुल्लाह शाह मियां का 43वां सालाना उर्स 8 फरवरी को धूमधाम से शुरू हो गया।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के भडौसा गांव में हाजी बक्सुल्लाह शाह मियां का 43वां सालाना उर्स 8 फरवरी को धूमधाम से शुरू हो गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों की संख्या में जायरीन पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार, यह उर्स प्रतिवर्ष 28 फरवरी को आयोजित होता था। हालांकि, इस बार रमजान माह के कारण इसकी तिथि बदलकर 8 फरवरी कर दी गई है। जायरीन यहां आकर अपनी मन्नतें मांगते हैं।उर्स के दौरान शाम 5:10 बजे चादरपोशी और गुलपोसी की जाएगी। इसके बाद नमाजे इशा के बाद एक जलसे का आयोजन होगा, जिसमें कई प्रदेशों से उलेमा शिरकत करेंगे। सुबह से ही जायरीनों का जमावड़ा लगा हुआ है। दरगाह के सज्जाद नशीन मुंशी जी ने बताया कि इस उर्स में हजारों की संख्या में जायरीन आते हैं। यहां हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग बड़े भाईचारे के साथ शामिल होते हैं, जो गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करता है। उर्स कमेटी ने जायरीनों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की हैं। ग्राम भडौसा के मुजम्मिल सिद्दीकी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से भी सहयोग दिया जाता है, हालांकि शाम 5 बजे तक मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं थे।












