गांव नगला शेखू में रविवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर डिजिटल पुस्तकालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया

गांव नगला शेखू में रविवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर डिजिटल पुस्तकालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर,खुर्जा विधानसभा क्षेत्र

बुलंदशहर खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला शेखू में रविवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर डिजिटल पुस्तकालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें समाज की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई कार्यक्रम में महासंघ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केपी चौधरी अंतर्राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन ग्लोबल एलाइंस फोरकास्ट फ्री वर्ल्ड टोरंटो कनाडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश गौतम उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विक्रांत चौधरी द्वारा की गई विचार गोष्ठी में सैकड़ो की संख्या में अंबेडकरवादियों ने भाग लिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में केपी चौधरी ने ग्राम वासियों को संदेश दिया कि वह अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें सभी लोग एक दूसरे के साथ प्रेम प्यार से रहे एक दूसरे को सहयोग करें आपस में किसी प्रकार का मन मुटाव ना रखें डॉ अंबेडकर के साहित्य को अपने घर में लाएं और उसका अध्ययन करें और उसे अपने जीवन में उतारे ग्राम प्रधान द्वारा अपने अध्यक्ष भाषण में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि हम सब लोग बड़े प्रेम और प्यार से बिना किसी भेदभाव के एक दूसरे के साथ गांव में रहते हैं एक दूसरे को सहयोग करते हैं और हम सब बाबा साहब अंबेडकर के संविधान में अपनी आस्था रखते हैं। मुख्य अतिथि केपी चौधरी द्वारा डिजिटल पुस्तकालय को आर्थिक सहयोग देने की की घोषणा भी की गई कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों में प्रमुख रूप से राजेंद्र सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम गजराज सिंह देवेंद्र सिंह सुदेश कुमार विजय गौतम चंद्र सेन बौद्ध हरकेश सिंह प्रशांत कुमार डॉ अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया