अमृतपुर–बदायूं मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एंबुलेंस देरी से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

अमृतपुर–बदायूं मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एंबुलेंस देरी से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

समवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद

अमृतपुर/फर्रुखाबाद: बदायूं मार्ग पर बाबूजी फैमिली ढाबा के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा (road accident) हो गया।बाइक सवार मोहित पुत्र श्रीकृष्ण अपनी वहन के यहां भांजी गौरी एवं माता मझिली को लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक से महिला गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को कई बार फोन किया, लेकिन करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान घायल महिला सड़क पर ही दर्द से तड़पती रही। महिला के मुंह व माथे पर गंभीर चोटें आईं और काफी देर तक सहायता न मिलने से हालत चिंताजनक बनी रही। एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इसके बाद मामले की सूचना थाना पुलिस और 112 डायल सेवा को दी गई। सूचना मिलते ही दरोगा रवि सोलंकी व 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला की मदद की। करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची, जिसके माध्यम से घायल महिला को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। घटना के दौरान सड़क पर भारी भीड़ लगी रही। एंबुलेंस सेवा की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए समय पर चिकित्सा सहायता न मिलने पर सवाल खड़े किए।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal