दिनांक 8 फरवरी 2026 दिन रविवार को केंद्रीय बजट, में भाजपा जिला मुख्यालय पर सांसद मुकेश राजपूत एवं जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद
2026 के संदर्भ में आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर सांसद मुकेश राजपूत एवं जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने पत्रकार बंधुओ से संवाद किया इस दौरान उन्होंने बजट से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी केंद्र के जन कल्याणकारी बजट को 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा 2014 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में जनहित और जन कल्याण के अनेकों निर्णायक फैसले हुए हैं 1 फरवरी को केंद्र द्वारा दिए गए बजट में हर वर्ग की जरूर को पूरा करने का प्रयास किया है बजट के प्रावधानों नीतियों से उद्योग विकसित होंगे रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी और महिलाओं का सशक्तिकरण होगा 2014 से पूर्व कांग्रेस के शासनकाल में भारत 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इन 12 वर्षों में लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर होकर आज विश्व की चौथी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है। इस बजट से देश ही नहीं प्रदेश के साथ-साथ जिले को भी व्यापक लाभ प्राप्त होगा ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना को मजबूत करने के लिए 7 लाख करोड रुपए का प्रावधान किया गया है इस बजट के माध्यम से शिक्षा स्वास्थ्य ग्रामीण विकास एवं सभी क्षेत्रों में मजबूती देने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है आज वैश्विक स्थिति को देखते हुए अनेकों प्रकार की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए सरकार ने अनेकों प्रयास करके एक जन कल्याणकारी बजट पेश किया है जिसके दूरगामी परिणाम दिखाई देंगे भारत के भविष्य को बदलने वाला यह बजट 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को चरितार्थ करेगा स्वावलंबी भारत के तहत बढ़ावा देने के लिए प्रस्तुत बजट में प्रावधान किया गया है जिसके लिए कंटेनर निर्माण को भी प्रावधान किया गया है गरीब एवं मध्यम वर्ग की समस्याओं को हल करने वाला यह बजट है 17 जीवन रक्षक दावों पर सीमा शुल्क या शून्य करने का निर्णय लेकर स्वास्थ्य से जुड़े हुए लोगों को लाभ देने का कार्य किया गयाहर जिले में महिला छात्रावास की स्थापना करने का प्रावधान है और लखपति दीदी के तर्ज पर क्रेडिट लिंक्ड आजीविका योजना के जरिए उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा। देश की कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा देकर भारत को आर्थिक रूप से मजबूत करने के सारे प्रयास किए गए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा है यह भविष्य के भारत को मजबूत करने वाला बजट है। प्रदेश के साथ ही जिले में भी निरंतर प्रगति के कार्य हो रहे हैं सड़कों को सड़कों से जोड़ना जिससे आवागमन सुलभ हो रहा है। नया भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से बजट से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को जनता के बीच ले जाने के लिए कहा गया है कार्यकर्ता घर-घर जाकर बजट से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देंगे। इस बैठक के अवसर पर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी जिला मंत्री अभिषेक बाथम अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह सिसोदिया आदि लोग मौजूद रहे।












