तेज रफ्तार ट्रक ने कार को बचाने में खाया पलटा, बड़ा हादसा टला

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को बचाने में खाया पलटा, बड़ा हादसा टला

संवादाता: पंकज मिश्रा  मैनपुरी। जनपद मैनपुरी में थाना अलेऊ क्षेत्र के अंतर्गत रतनपुर चौकी के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि TVS कंपनी की बाइकों से लदा एक ट्रक अचानक सामने आ गई स्विफ्ट कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसा उस समय हुआ जब ट्रक रतनपुर चौकी के पास से गुजर रहा था। सामने से आ रही स्विफ्ट कार को बचाने के लिए ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाए और स्टेयरिंग मोड़ दी, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में TVS कंपनी की नई मोटरसाइकिलें लदी हुई थीं।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही कोई गंभीर नुकसान हुआ। कार सवार और ट्रक चालक दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया गया।

कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन बाधित रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति को जल्द ही सामान्य कर दिया गया। हादसे को लेकर क्षेत्र में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि किसी के घायल न होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें ताप्ती परिसर 1 बीएचके 2 बीएचके में स्वस्थ सेवाएं बंद, बसे बंद होने से कनेक्टिविटी नहीं। रहवासियों को नहीं मिल रहा है सेवाओं का लाभ।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal