टप्पेबाजी/धोखाधड़ी की घटना का सफल अनावरण, ₹36,000 की ठगी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

टप्पेबाजी/धोखाधड़ी की घटना का सफल अनावरण, ₹36,000 की ठगी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

01 अदद पासबुक सेन्ट्रल बैंक, कागज के फर्जी नोट, व टप्पेबाजी के 6120/- रुपये नगद बरामद

अभियुक्त को थाना रानीगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत आमापुर बेर्रा अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 04.02.2026 को वादी द्वारा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रानीगंज शाखा से ₹50,000 निकालकर घर जाते समय रानीगंज चौराहे पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर विश्वास में लेकर वादी से ₹36,000 प्राप्त कर लिया तथा बदले में थैली में नकली कागज के नोट देकर फरार हो गया। उक्त के संबंध में थाना रानीगंज पर मु0अ0सं0 47/26 धारा 304(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी रानीगंज श्री प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना रानीगंज के उ0नि0 राकेश चौरसिया मय हमराह कां0 विकाश बाबू, का0 सलोने, का0 मुकेश कुमार, का0 मनोज कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 47/26 धारा 304 (2) बी0एन0एस0 थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 अभियुक्त, 01 राजनारायण उर्फ बुद्ध पुत्र स्व० महंगू राम निवासी धनीपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर उम्र करीब 48 वर्ष को थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत आमापुर बेर्रा अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद पासबुक सेन्ट्रल बैंक, कागज के फर्जी नोट, व टप्पेबाजी के 6120/- रुपये की बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई ।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त ने बताया कि यह वही पास बुक व पैसा है जो मैने रानीगंज मे जामताली मोड रानीगंज चौराहे पर अपने साथी के साथ मिलकर एक व्यक्ति के साथ टप्पेबाजी की थी। तथा कागज की फर्जी नोट के बारे मे पूछने पर बता रहा है कि यह वही नोट है जिससे हम लोग लोगो को बेवकूफ बनाकर विश्वास मे लेकर टप्पेबाजी करते है। मैं गरीब आदमी हूं तथा अपना खर्चा चलाने शौक पूरा करने के लिए टप्पेबाजी जैसी घटना अपने साथी के साथ मिलकर करता हू। आज भी हम लोग घटना कारित करने वाले थे लेकिन आप लोगो ने मुझे पकड लिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01. राजनारायण उर्फ बुद्ध पुत्र स्व० महंगू राम निवासी धनीपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर उम्र करीब 48 वर्ष ।

बरामदगी-
01 अदद पासबुक सेन्ट्रल बैंक, कागज के फर्जी नोट, व टप्पेबाजी के 6120/- रुपये
पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 राकेश चौरसिया मय हमराह कां0 विकाश बाबू, का0 सलोने, का0 मुकेश कुमार, का0 मनोज कुमार थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें