महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत बेलखरनाथ धाम मंदिर का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण

महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत बेलखरनाथ धाम मंदिर का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

आज दिनांक 12.02.2026 को महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के साथ बेलखरनाथ धाम मंदिर परिसर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों से वार्ता कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन व्यवस्था तथा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए।
जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। आमजन से अपील की जाती है कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें