करहल (मैनपुरी) | तखरऊ पुल पर दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे दो युवक

करहल (मैनपुरी) | तखरऊ पुल पर दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे दो युवक

संवादाता:पंकज मिश्रा  करहल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने तखरऊ पुल के पास नहर में छलांग लगा दी। युवक को डूबता देख उसे बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी नहर में उतर गया, लेकिन देखते ही देखते वह भी पानी में समा गया। दोनों युवकों के नहर में डूबने की सूचना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना कुर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान स्वयं भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे युवकों की तलाश तेज़ी से जारी है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया है और मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल युवकों की पहचान और नहर में छलांग लगाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें मैनपुरी: सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण का मामला, डीएम के आदेश पर जांच शुरू

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें