अप्रैल से महंगी होगी शराब और बीयर, जानें क्या है सरकार की नई नीति
संवाददाता बिपिन मिश्रा
उत्तर प्रदेश में शराब के शौकीनों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत 1 अप्रैल, 2026 से प्रदेश में देसी शराब के साथ-साथ अंग्रेजी शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल आने वाला है। अंग्रेजी शराब ब्रांड और कैटेगरी के अनुसार प्रति बोतल ₹10 से ₹40 तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। शराब की दुकानों की लाइसेंस फीस में 7.5% का इजाफा किया गया है। भांग की दुकानों की फीस में भी 10% की वृद्धि की गई है।पहली बार 42.8 डिग्री तीव्रता वाली देसी शराब का 100ml का छोटा पैक बाजार में उतारा जाएगा। इसकी संभावित कीमत ₹50 के आसपास होगी। यूपी देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने अपनी अलग एक्साइज एक्सपोर्ट पॉलिसी तैयार की है। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश में बनी शराब को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात करना है।
भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए अब शराब की दुकानों का आवंटन पूरी तरह पारदर्शी ई-लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। शहरों में शराब की दुकानों के अनियंत्रित विस्तार को रोकने के लिए देसी शराब के कोटे में कटौती की गई है।ध्यान रहे कि ये सभी नए नियम और बढ़ी हुई दरें नए वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होंगी।
ये भी पढ़ें मनरेगा बचाव अभियान को लेकर ऊंचाहार में कांग्रेस की यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल












