महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सिद्ध पीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर की तैयारी जोरो से भक्तों की भीड़ का सैलाब के लिए पुख्ता इंतजाम, मंदिर परिषद।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

जूनागढ़ अखाड़े के महामंडलेश्वर श्री नारायण गिरी जी द्वारा एवं उनके शिष्य स्वामी रमेश गिरी जी द्वारा बताया गया महाशिवरात्रि पर्व में शिवालियों में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब 4/5लाखों के हिसाब से आते हैं श्रद्धालु दूधेश्वर नाथ मंदिर में अंतिम चरण में तैयारी का दौरा पुलिस एवं सेल्फ डिफरेंस मंदिर परिषद के सभी अधिकारी जुटे हैं। इस कार्य में 15 फरवरी को शिवरात्रि त्यौहार के मध्य नजर रखते हुए। पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ के आदेश अनुसार पुलिस प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया है श्री राजकरन नैय्यर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं यातायात/ एसीपी उपासना पांडेय कोतवाली नगर द्वारा पुलिस बल से लेकर ट्रैफिक पुलिस ,श्रीमान नगर आयुक्त महोदय श्री विक्रमादित्य सिंह मलिक गाजियाबाद द्वारा भी संपूर्ण रूप से भव्य शोभा तैयारी हो साफ सफाई नगर निगम के सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए साफ सफाई पर कडा ध्यान दिया जा रहा है। सभी लोग शिवरात्रि के अवसर पर शिवालय में भक्तों के सैलाब का ध्यान रखा जाएगा कोई भी लापरवाही ना हो। इसलिए हर एक पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ।खबरों का दंगल दैनिक पत्रिका लखनऊ एवं दैनिक चक्र के माध्यम से संवाददाता पवन सूर्यवंशी एवं सायरा सूर्यवंशी द्वारा कवरेज कर से लेकर मंदिर परिषद के सभी अधिकारी महन्त सिविल डिफेंस वाले भक्तों के लिए पुख्ता तैयारी में प्रशासन द्वारा डॉन एफ सीसीटीवी कैमरे के द्वारा वेरिएटर चेकिंग मशीन का इंतजाम क्या है ताकि किसी को कोई भी दिक्कत ना हो पार्किंग के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है।यह तैयारी दूधेश्वर नाथ मंदिर से पीर वाली गली गौशाला फाटक एवं जीटी रोड जस्सीपुरा से लेकर एमजी हॉस्पिटल तक तक तैयारी की गई है। विश्वनाथ मंदिर परिसर के रमेश गिरी द्वारा बताया गया शिवरात्रि के त्यौहार को शांति प्रिया है अपने और भक्तों के सहयोग द्वारा प्रेम पूर्वक बनाएं। जैसे व्यवस्था दी गई है उसका उचित पालन करके शासन एवं मंदिर परिषद की इस कार्य को सफल बनाएं।एक बार फिर बताना चाहेंगे कि श्री दूध दूधेश्वरनाथ सिद्ध मंदिर यह भाई मंदिर है जहां रावण के पिता एवं रावण द्वारा भूतकाल में पूजा की गई थी एवं यज्ञशाला बिसरख से रावण के पिता यहां पर पूजा करने आते थे। फागुन मास की शिवरात्रि पर्व की खास बात है। जो मंदिर के संरक्षण महंत लक्ष्मीकांत जी द्वारा बतायागया। सावन मास की शिवरात्रि पर तो काफी लाख लोग आते हैं लेकिन फाल्गुन मास की शिवरात्रि पर 4 से 5 लाख से अधिक शिव भक्तों की भीड़ रहती ही है। उन्होंने यह भी बताया कि क्या करें इस शुभ मुहूर्त में शिव द्वारा पूजन विधि- वैसे तो भोले बाबा को भांग धतूरा ए बेलपत्र प्रिया है ही साथ ही आप चंदा अमृत का भी भोग लगा सकते हैं। उसमें दूध दही शहद गंगाजल घी मिलकर भी शिव को अर्पण कर सकते हैं बहुत से लोग शिव को भस्म अर्पित करते हैं चंदन अर्पित करते हैं कुछ लोग जल से ही रुद्राभिषेक करते हैं। इस पावन अवसर पर किसी भी प्रकार से आप शिव को अपने करीब करने का यह सुनहरा अफसर होता है। यह शिवरात्रि के पर्व पर लोगों के घर में शांति बरकत एवं परिवार जनों में संबंध अटूट होते हैं जैसे शिव के बंधन जुड़ेंगे आज शिवरात्रि के उपलक्ष में।
यही शुभकामना देते हुए शिवरात्रि पर्व को अच्छे से मनाई। लोगों ने रात्रि में जागरण का भी विशेष प्रबंध किया गया है। आज रात्रि से ही भक्तों की भीड़ की लाइन शुरुआत हो जाएगी।












