मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम थाना पट्टी द्वारा “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम थाना पट्टी द्वारा “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में, आज दिनांक 14.02.2026 को थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ की मिशन शक्ति टीम द्वारा “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन रामराज इंटर कॉलेज, कस्बा पट्टी में किया गया।  कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार रघुवंशी द्वारा बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

बालिकाओं को निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—

वूमेन पावर लाइन – 1090

महिला हेल्पलाइन – 181

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076

पुलिस हेल्पलाइन – 112 चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 स्वास्थ्य सेवा – 102, 108

साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930

इसके अतिरिक्त नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा बालिकाओं से उनकी समस्याओं के विषय में संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क की जानकारी देते हुए मिशन शक्ति प्रभारी का सीयूजी नंबर 9454407344 एवं थाना पट्टी का सीयूजी नंबर 9454404121 भी साझा किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क किया जा सके।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

ये भी पढ़ें स्मृति अंडर-14 क्रिकेट कप का फाइनल संपन्न, पुलिस लाइन रेड बनी विजेता

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया