लक्ष्मण प्रसाद दुर्गा प्रसाद वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी अनूपशहर बुलंदशहर
अनूपशहर – आज नगर के हर हर महादेव मंदिर में लक्ष्मण प्रसाद दुर्गा प्रसाद का 111 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया । जेपी संस्थन के फाउंडर, चेयरमैन एवं विद्यालय के संरक्षक जयप्रकाश गौड़ की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं जेपी संस्कृत विद्यालय के वटुकों के वैदिक मंगलाचरण द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना जेपी विद्या मंदिर सिटी कैम्पस की छात्राओं ने किया। अतिथियों का स्वागत एल डी ए वी इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने किया। मुख्य अतिथि, कमांडर एस जे सिंह, कुलपति राजीव सक्सेना, नवल किशोर गर्ग,डा. गिरीश सिंह ,सेवक चंद,राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, केपी सिंह, राजीव शर्मा, शशि बाला पंत, गौरव शर्मा, ओम् प्रकाश शर्मा, अंजलि मलिक,मीता मंडूला , सुनीता सिंह, हरविंदर कौर, ऋतुराज गौड़, दिवाकर वशिष्ठ , अजय गर्ग, सुनील गुप्ता आदि रहे।मंच संचालन अंतरा आर्या ने किया । भव्य एवं शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम जेपी यूनिवर्सिटी ,जेपी विद्या मंदिर सिटी कैम्पस ,जेपी विद्या मंदिर यूनिवर्सिटी केंपस , डीपी बीएस महाविद्यालय, एलडीएवी इंटर कॉलेज ,एलडीएवी पाठशाला ,जेपी संस्कृत विद्यालय के छात्र- छात्राओंद्वारा प्रस्तुत किया गया । जो विद्यालय परिवार द्वारा सांस्कृतिक एवं शैक्षिक उत्कृष्टता का भव्य प्रदर्शन रहा।जिसका दर्शकों ने भरपूर प्रशंसा किया। नृत्य, संगीत, नाटक एवं देशभक्ति आधारित संदेश देते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की उपस्थिति लोगों ने विशेष प्रशंसा की।
काव्य पाठ नैमिष पांडेय एवं एकल गीत सिद्धार्थ शर्मा (पुरातन छात्र)जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर ने प्रस्तुत किया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के संरक्षक जयप्रकाश गौड़ ने अपने आशीर्वचन द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया व कहा कि कर्तव्य निर्वाह से व्यक्ति को पहचान मिलती है , मैं चाहता हूं कि अनूपशहर का नाम दुनिया में हो । ज्ञात हो कि जेपी विद्यालय में वर्तमान में 30000 छात्र पढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद्, प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह वार्षिकोत्सव न केवल शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक बना बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन का भी प्रेरणास्रोत रहा।
धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्या जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर नीना चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने सभी महानुभावों व आगंतुकों का कार्यक्रम में उपस्थित के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के द्वारा हुआ।












