छोटी काशी गूंज उठी बोल बोल की बम हर हर महादेव जय गंगे मैया के जयकारों से

छोटी काशी गूंज उठी बोल बोल की बम हर हर महादेव जय गंगे मैया के जयकारों से

समवादाता सायरा सूर्यवंशी अनूपशहर

जनपद बुलंदशहर के तहसील छोटी काशी अनूपशहर में महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था का जन सैलाब उमड पड़ा अंबेशकर महादेव मंदिर आहार ढाका मंदिर मलकपुर एवं इंदौर खेड़ा गांव ऐचौरा के शिवालियों पर लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया ढाका मंदिर मलकपुर परिसर में सुंदर जिनाई एंड रागिनी पार्टी के द्वारा प्रसिद्ध कलाकारों मनोज चौधरी ने धार्मिक रागनियां प्रस्तुत की
छोटी काशी अनूपशहर में लाखों श्रद्धालुओं कावड़ में जल भरकर अपने गंतव्य स्थान को चल पड़े
अनूशहर क्षेत्र के गांव आहार अंबेशकर महादेव एवं ढाका मंदिर मलकपुर पर लाखों श्रद्धालुओं ने प्रशासन की मौजूदगी में जलाभिषेक किया बोल बोल की बम हर हर महादेव ओम नमः शिवाय गंगे मैया की जयकारों से देवालय गूंज उठे भोले की भक्ति भाव में श्रद्धालु भाव विभोर हुए गंगा सेवा समिति द्वारा टाउन स्कूल परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ सेवा भारती के स्वयंसेवकों एवं अनूपशहर के गढ़ मान्य लोगों ने श्रद्धालुओं एवं विशाल भंडारे में सेवा की क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर भंडारों का आयोजन किए गए नगर पालिका द्वारा चार दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित मेले की संपूर्ण व्यवस्था की और पूरा मेला सीसीटीवी कैमरा में कैद रहा नगर पालिका द्वारा गंगा घाटों पर बैरिकेटिंग महिला चेंजिंग रूम पार्किंग लाइट व्यवस्था अ स्थाई पुल शौचालय कंट्रोल रूम खोया पाया कैंप आदि सुचारू रूप से व्यवस्था की गई। जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मेले का निरीक्षण किया एवं संबंधित विभाग अधिकारियों को मेला को संपूर्ण बनाने के लिए निर्देश दिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्स प्रभारी पीके मिश्रा के नेतृत्व में नगर व क्षेत्र में मेडिकल कैंप लगाए गए तहसीलदार संजय कुमार तहसीलदार खुशबू सिंह एवं रजिस्टार जसवीर सिंह लेखपाल सोनी एवं पूजा गर्ग दीपेंद्र सिंह उपस्थित रहे पुलिस क्षेत्राधिकार अधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मेला की कमान संभाली कावड़ मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रबंध रहा मेले की सुरक्षा के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया