प्रतापगढ़ सांगीपुर के घुइसरनाथ धाम में 31वाँ राष्ट्रीय एकता महोत्सव, राज्यसभा सांसद ने डीएम व एसपी प्रतापगढ़ को पुष्पमाला व स्मृतिचिन्ह देकर किया सम्मानित; दीप प्रज्वलन व विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना-
संवाददाता अमित शुक्ला
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश के सौजन्य से जनपद प्रतापगढ़ के सांगीपुर क्षेत्र स्थित पौराणिक घुइसरनाथ धाम मन्दिर परिसर में 31वाँ राष्ट्रीय एकता महोत्सव भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय एकता से ओत-प्रोत विविध प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनका श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० राज्यसभा सांसद श्री प्रमोद तिवारी रहे। उन्होंने जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर को पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।महोत्सव के सफल आयोजन हेतु जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता एवं राष्ट्रीय एकजुटता का सशक्त संदेश प्रसारित किया गया, जो राष्ट्रीय एकता महोत्सव की मूल भावना को प्रतिबिंबित करता है।












