इटावा–बरेली हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, तीन की मौत, कई घायल

इटावा–बरेली हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, तीन की मौत, कई घायल

संवाददाता रोहित कुमार इटावा

इटावा–बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे का कारण
प्राथमिक जांच में ओवरटेक करने के दौरान संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया।
प्रशासन की अपील
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal