सीएमओ राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

सीएमओ राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

संवाददाता योगेन्द्र सिंह  एटा में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सत्यापन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने की।

बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी, पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान ग्राम स्तर पर टीबी मरीजों की पहचान, उनके समयबद्ध उपचार, नियमित फॉलोअप तथा सत्यापन प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए।

सीएमओ ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में सक्रिय सर्वे, संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग और उपचार की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी मरीज उपचार से वंचित न रहे।

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी ग्राम पंचायतों में टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जाए, जिससे जनपद एटा को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सके।

ये भी पढ़ें मैनपुरी में प्रधानाचार्य की दबंगई का आरोप परीक्षा से चंद घंटे पहले छात्रा को नहीं मिला प्रवेश पत्र, डीएम कार्यालय पहुंचकर फूट-फूट कर रोई पीड़िता

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें