लखनऊ में रमज़ान का चांद दिखा, कल रखा जाएगा पहला रोज़ा

लखनऊ में रमज़ान का चांद दिखा, कल रखा जाएगा पहला रोज़ा

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

लखनऊ। रमज़ान माह के चांद का एलान हो गया है। चांद दिखाई देने की पुष्टि के बाद मुस्लिम समुदाय में खुशी का माहौल है। इसी के साथ पवित्र रमज़ान महीने की शुरुआत हो गई है और कल पहला रोज़ा रखा जाएगा। धार्मिक विद्वानों और मस्जिदों की कमेटियों ने लोगों से रमज़ान के पाक महीने में इबादत, रोज़ा, दान-पुण्य और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की है। शाम होते ही मस्जिदों में नमाज़ और तरावीह की तैयारियां शुरू हो गईं।
रमज़ान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जिसमें रोज़ा रखकर लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। बाज़ारों में भी रमज़ान को लेकर रौनक बढ़ गई है और लोग सहरी-इफ्तार की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें