अग्निवीर भर्ती में महिला अभ्यर्थी बेहोश

अग्निवीर भर्ती में महिला अभ्यर्थी बेहोश

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

लखनऊ छावनी में महिला अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान 3 अभ्यर्थी बेहोश, अस्पताल में भर्ती
लखनऊ छावनी क्षेत्र में चल रही महिला अग्निवीर मिलिट्री पुलिस भर्ती रैली के दौरान बुधवार को तीन अभ्यर्थी अचानक बेहोश हो गईं। भर्ती प्रक्रिया ये एम सी सेंटर और कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में आयोजित की जा रही है, जहां बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थी भाग लेने पहुंची हैं। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और बेहोश हुईं तीनों अभ्यर्थियों को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। भर्ती रैली में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से करीब 1000 से अधिक युवतियां शामिल हुई हैं। अग्निवीर मिलिट्री पुलिस भर्ती के तहत अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में 8 मिनट के भीतर 1600 मीटर की दौड़ पूरी करना अनिवार्य है। तेज धूप और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कई अभ्यर्थी अपनी पूरी ताकत के साथ दौड़ में हिस्सा ले रही हैं।
सेना अधिकारियों की निगरानी में पूरी भर्ती प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से कराई जा रही है। सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें