प्रतापगढ़ महेशगंज थाना क्षेत्र के युवक का चोरी हुआ मोबाइल पुलिस ने बरामद किया
संवाददाता अमित शुक्ला पुलिस द्वारा आमजन की गुम/खोई हुई संपत्ति की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एक सराहनीय कार्य किया गया।निवासी ग्राम पिपरन का पुरवा, थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ को उनका खोया हुआ मोबाइल फोन (मोटो G85), जो लगभग 15 दिन पूर्व कहीं गुम हो गया था, पुलिस के अथक प्रयासों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सकुशल बरामद कर लिया गया।
मोबाइल बरामदगी उपरांत संबंधित अभिलेखीय कार्यवाही पूर्ण करते हुए शिकायतकर्ता को थाना कुंडा कोतवाली पर बुलाकर विधिवत सुपुर्द किया गया।अपना खोया हुआ मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर शिकायतकर्ता द्वारा जनपद पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।जनपद प्रतापगढ़ पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं उनकी संपत्ति की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निरंतर प्रयासरत है।
ये भी पढ़ें ऊंचाहार: मलकाना क्रॉसिंग पर भीषण जाम, बोर्ड परीक्षार्थियों की बढ़ी धड़कनें












