मैनपुरी/पुलिया से टकराकर नहर ने गिरे दो बाइक सवार,चालक लापता,एसडीआरएफ चला रही सर्च ऑपरेशन

मैनपुरी/पुलिया से टकराकर नहर ने गिरे दो बाइक सवार,चालक लापता,एसडीआरएफ चला रही सर्च ऑपरेशन

संवादाता: पंकज मिश्रा

कुरावली घिरोर रोड स्थित नहर पुल पर बीती रात बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में एक युवक को सुरक्षित बाहर निकल आया,जबकि बाइक चालक लापता हो गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन पानी का जलस्तर ज्यादा होने से युवक अब तक कोई पता नहीं चला है।

जानकारी के मुताबिक,फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव नौली निवासी 27 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र दिनेश श्रीवास्तव अपने साथी ओमवीर श्रीवास्तव निवासी जैथरा,एटा के साथ बाइक से ग्राम कूकामई में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।नहर पुल पर सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण बाइक असंतुलित होकर पुल से नीचे गिर गई।

स्थानीय लोगों ने ओमवीर को बाहर निकाल लिया,जबकि शैलेंद्र पानी में डूब गया। पुलिस और फायर टीम देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाती रही। एसडीआरएफ के पहुंचने के बाद ऑपरेशन को तेज किया गया…।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal