तरौल गांव में चोरों का तांडव, दो घरों में कई लाखों की चोरी

मान्धाता थाना क्षेत्र के तरौल गांव में चोरों का तांडव, दो घरों में कई लाखों की चोरी

संवाददाता / राहुल वर्मा 

प्रतापगढ़ जिले के मान्धाता थाना क्षेत्र के तरौल गांव में बीती रात शातिर चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घरों में घुसकर नगदी और जेवरात सहित लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से गांव में दहशत और भय का माहौल फैल गया है।

पीड़ितों के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य रात को सोए हुए थे, तभी चोर घर में घुसकर अलमारी और संदूकों को तोड़कर जेवरात, नगद रुपये और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह उठने पर जब चोरी का पता चला तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मांधाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सूत्र गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व बीरमपुर गांव में भी इसी तरह की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी शातिर चोरों के गिरोह का काम हो सकता है।

फिलहाल मान्धाता पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। अब देखना होगा कि पुलिस इस चोरी की गुत्थी को सुलझा पाती है या नहीं।

ये भी पढ़ें लेखनी के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा करते है पत्रकार : संतोष सिंह 

और पढ़ें

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal