जनपद एटा में हजारा नहर में कूदे पिता–पुत्री को पुलिस ने बचाया, बड़ा हादसा टला

जनपद एटा में हजारा नहर में कूदे पिता–पुत्री को पुलिस ने बचाया, बड़ा हादसा टला

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा में एक दर्दनाक घटना उस समय टल गई जब पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक वृद्ध पिता और उनकी पुत्री ने हजारा नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही थाना पिलुआ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सकुशल बचा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 फरवरी 2026 को रात्रि लगभग 9:00 बजे थाना पिलुआ पर सूचना मिली कि दो व्यक्ति हजारा नहर में आत्महत्या के उद्देश्य से कूद गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। बताया गया कि गिरीश कुमार (उम्र लगभग 70 वर्ष) पुत्र फौजदार सिंह, निवासी हसनगढ़, थाना जलेसर, जनपद एटा, अपनी 20 वर्षीय पुत्री के साथ पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर नहर में कूद गए थे। थाना पिलुआ पुलिस ने आमजन के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बचाए जाने के बाद पिता-पुत्री को आवश्यक देखभाल के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना पिलुआ पुलिस की त्वरित और मानवीय कार्रवाई की परिजनों सहित क्षेत्रीय लोगों ने भूरि–भूरि प्रशंसा की है।
इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि समय पर मिली सूचना और पुलिस की सक्रियता से बड़ी अनहोनी टाली जा सकती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें