जनपद एटा में ड्यूटी जाते समय होमगार्ड की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जनपद एटा में ड्यूटी जाते समय होमगार्ड की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत हो गई। घटना सर्रा ईंट भट्ठा के समीप की है, जहां ड्यूटी पर जाते समय दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर के बाद होमगार्ड गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर लहूलुहान पड़े रहे। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जैथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जैथरा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 50 वर्षीय अवधेश पुत्र विद्याराम निवासी जीसुखपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से जसरथपुर थाने ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और बाद में अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
मामले में एसएसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal