होली पर यात्रियों को राहत: रोडवेज चलाएगा 116 बसें, हर 30 मिनट में मिलेगी सेवा

होली पर यात्रियों को राहत: रोडवेज चलाएगा 116 बसें, हर 30 मिनट में मिलेगी सेवा

संवाददाता रोहित कुमार

होली पर्व को देखते हुए इटावा रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को संभालने के लिए कुल 116 बसों का रूटमैप तैयार किया गया है। इन बसों का संचालन प्रमुख मार्गों पर किया जाएगा, जिससे यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।
हर 30 मिनट पर बस उपलब्ध
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, होली के दौरान यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन इस तरह से तय किया गया है कि हर 30 मिनट में बस सेवा उपलब्ध रहे। अतिरिक्त बसें जरूरत पड़ने पर तत्काल चलाई जाएंगी।
इन मार्गों पर विशेष फोकस
बसों का संचालन इटावा से:
कानपुर
आगरा
लखनऊ
दिल्ली
फर्रुखाबाद
औरैया
सहित प्रमुख शहरों के लिए किया जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal