नगर क्षेत्र कटरा गुलाब सिंह में क्षेत्रीय पत्रकारों की सुविधा के लिए एक सुसज्जित मीडिया कार्यालय का शुभांरभ चेयरमैन मुन्ना यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन

नगर क्षेत्र कटरा गुलाब सिंह में क्षेत्रीय पत्रकारों की सुविधा के लिए एक सुसज्जित मीडिया कार्यालय का शुभांरभ चेयरमैन मुन्ना यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन

संवाददाता रोहित वर्मा प्रतापगढ़

अमर जनता इंटर कॉलेज के समीप स्थापित इस कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार मतेंद्र कीर्ति तथा नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।साथ में विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल के प्रतिनिधि रॉबिन पटेल भी रहे मौजूद कार्यालय अमर जनता इंटर कॉलेज के बगल में स्थापित किया गया है, जिससे पत्रकारों और आम नागरिकों दोनों को सुविधा मिल सके। उद्घाटन समारोह के दौरान कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र पटेल और डॉ. बी.एल. पटेल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। चेयरमैन मुन्ना यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और पत्रकारों को कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण मिलना चाहिए। जिसके साथ उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यालय में फर्नीचर सहित सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि पत्रकार बंधु सुचारु रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र के आम नागरिक अपनी निजी और सार्वजनिक समस्याओं को पत्रकारों तक आसानी से पहुंचा सकेंगे, जिससे जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। साथ ही, वे स्वयं भी समय-समय पर यहां आकर पत्रकारों के साथ संवाद कर क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक पत्रकार, सूरज मिश्रा मीडिया प्रभारी, पत्रकार अंबुज शर्मा,प्रभाकर राय,प्रशांत दुबे,प्रेम वर्मा,एम कुरैशी,राजीव नयन मिश्रा , बालेंद्र प्रताप सिंह,मनीराम वर्मा जगत बहादुर पटेल ,भीष्म प्रताप सिंह,दर्जनों संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने मीडिया कार्यालय की स्थापना को जनहित में एक सराहनीय पहल बताया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal