जनपद एटा के जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित मेगा विधिक सहायता शिविर में विद्युत विभाग ने दी योजनाओं की जानकारी

जनपद एटा के जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित मेगा विधिक सहायता शिविर में विद्युत विभाग ने दी योजनाओं की जानकारी

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

आज दिनांक 22.02.2026 को जिला पंचायत मार्केट स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में विद्युत विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से स्टॉल लगाया गया। विभाग की ओर से विभिन्न विद्युत उपकरणों एवं तकनीकी संसाधनों का प्रदर्शन कर उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता महोदय ने जिला जज महोदय को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया तथा विभाग द्वारा संचालित स्मार्ट मीटरिंग, नवीन विद्युत संयोजन, बिल भुगतान की ऑनलाइन व्यवस्था एवं अन्य उपभोक्ता हितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में जिलाधिकारी (डीएम), मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें