महाशिवरात्रि 2026 पर DJJS– YPSS की अनूठी पहलSANKALP अभियान के अंतर्गत “The Real Heroes” Thematic Musical Concert विषय: “क्या भगवान शिव नशा करते थे?”

महाशिवरात्रि 2026 पर DJJS– YPSS की अनूठी पहलSANKALP अभियान के अंतर्गत “The Real Heroes” Thematic Musical Concert विषय: “क्या भगवान शिव नशा करते थे?”

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

[गाजियाबाद], [उत्तर प्रदेश] | 22 फरवरी 2026महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) एवं युवा परिवार सेवा समिति (YPSS) के संयुक्त तत्वावधान में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के गाजियाबाद आश्रम में एक विशेष Thematic Musical Concert का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम SANKALP – A Campaign Against All Addiction (2025–2029) के अंतर्गत संचालित “The Real Heroes” पहल का हिस्सा रहा। इस musical concert का केंद्रीय विषय था— “क्या भगवान शिव नशा करते थे?” कार्यक्रम के माध्यम से भगवान शिव से जुड़े प्रचलित मिथकों को तोड़ते हुए, उन्हें आत्मसंयम, जागरूकता, संतुलन और चेतना के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया। संगीत और narration के प्रभावी संयोजन से शिव के विभिन्न सामाजिक, मानसिक एवं जीवनोपयोगी आयामों को सरल भाषा में दर्शाया गया।

इस कार्यक्रम में अनेकों युवाओं ने सहभागिता की।

प्रतिभागियों को यह समझाया गया कि शिव जीवन की चुनौतियों से भागने का नहीं, बल्कि सचेत रूप से उनका सामना करने, भावनाओं को साधने और सही निर्णय लेने के आदर्श हैं। नशे के स्थान पर self-control, विवेक और inner strength को वास्तविक शक्ति के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा,
“शिव नशे के नहीं, बल्कि पूर्ण जागरूकता और आत्मबल के प्रतीक हैं। जो व्यक्ति अपने मन, इच्छाओं और भ्रम पर नियंत्रण रखता है—वही आज के समय का सच्चा Real Hero है।”

कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट रहा—
सच्ची वीरता बाहरी उत्तेजनाओं में नहीं, बल्कि आत्मसंयम और जागरूक जीवन में है; और शिव उसी चेतना के आदर्श प्रतीक हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें