जनसुनवाई, आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में कोताही बरतने वालों पर होगी कार्यवाही: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़,

जनसुनवाई, आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में कोताही बरतने वालों पर होगी कार्यवाही: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़,

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

पात्र लोगों को दिलाया जाए शासकीय योजनाओं का लाभ, आवेदन कराने में करें सहायता: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ प्रत्येक जन एवं जनपद के विकास में अधिकारियों को निभानी चाहिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़,जनता दर्शन के दौरान, जूम के माध्यम से विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिनांक: 23/02/2026 गाजियाबाद।जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री मंशानुरूप एवं शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं।कोई भी किसाी गरीब, असहाय व बेबस व्यक्ति को परेशान या पीड़ित करता है तो सम्बंधित के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएं। प्रत्येक जन के विकास एवं जनपद के विकास में सभी अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करें।जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने बताया कि जनता के हित एवं अधिकारों को ध्यान में रखते हुए मा0सीएम स्तर से जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों की मॉनिटरिंग की जा रहें। इसी क्रम में इस कार्य में और अधिक पारदर्शिता और गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से मेरे द्वारा सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों की जनसुनवाई के समय मॉंनिटरिंग की जा रही है, इस दौरान सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक सभी अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगें और मेरे साथ जूम एप रहेंगे, जिससे जनता दर्शन में आए प्रार्थियों/आवेदकों, शिकायत कर्ताओं की समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा सके। जनता दर्शन में निरंतर प्राप्त होने वाली शिकायतों, समस्याओं और निवेदनों दिव्यांगजन कल्याण विभाग, शस्त्र लाईसेंस (विरासत), नियोजन विभाग (फैमिली आईडी), यू0पी0नेडा, पीएम सूर्य घर योजना, अवैध कब्जा/भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान आदि के निस्तारण एवं निवारण के क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा आवश्यक दिशा—निर्देशित दिए गये। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि उक्त सभी कार्य युद्ध स्तर पर किये जाएं, उक्त से सम्बंधित किसी भी व्यक्ति को असुविधा का सामना ना करना पड़ें। ऐसा कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जायेगा जिससे सरकार की छवि धूमिल हो। अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएं। जनता का उत्पीड़न किसी भी रूप में क्षमा योग्य नहीं हैं।जनता दर्शन के दौरान एक विधवा महिला श्रीमती गीता निवासी संजय नगर,गाजियाबाद ने जिलाधिकारी महोदय को नम आंखो से अपने बारे में बताते हुए कहा कि महोदय में संजयनगर में किराये पर रहती हूं और मेरे पति का देहांत दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को हो गया था। मेरा एक लड़का (17) व एक लड़की (10) है। पति के देहान्त के बाद उनकी परिवरिश व शिक्षा कर पाना अत्यंत की कठिन हो गया है। मै लोगों के घरों में झाडू पोछा करके उनका भरण पोषण कर रही हूं। आपसे अनुरोध है कि मेरे मद्द करें। जिलाधिकारी महोदय ने उनकी स्थिति को देखते हुए मुख्य/जिला विकास अधिकारी अभिनव गोपाल को निर्देशित किया कि प्रार्थिनी को पारिवारिक लाभ योजना, विधवा पेंशन, बाल सेवा योजन, कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं जिसके लिए पात्र हों का लाभ दिलाया जाएं। साथ ही प्रार्थिनी को उक्त योजनाओं में लाभान्वित करने हेतु उनका आवेदन भी करवाया जाएं, इन्हें कहीं भटकना ना पड़ें। वहीं जनता दौरान के एक अन्य द्वारा विद्युत विभाग से सम्बंधित शिकायत की गयी। जिसपर जिलाधिकारी महोदय ने विद्युत विभाग से सम्बंधित आईजीआरएस पर लम्बित व असन्तोष फीड़बैक की भी जानकारी ली। उन्होने जूम के माध्यम से विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी कार्य प्रणाली में सकारात्मक सुधार लायें। जिससे जनता के समक्ष शासन—प्रशासन की अच्छी छवि रहें। जनसुनवाई के दौरान एडीएम एल/ए श्री अवनीश, एडीएम ई ज्योति मौर्या, एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें