हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त को थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को थाना क्षेत्रान्तर्गत महुली रोड से सीताराम इण्टर कालेज ऐलाही की तरफ जाने वाली सड़क के पास से किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर किया गया बरामद
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 04.03.2025 को वादी व वादी के परिजनों के साथ आरोपीगणों द्वारा पुराने विवाद को लेकर वादी व वादी के परिजनों पर आरोपीगणों द्वारा हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया तथा तमन्चे से फायर करने के प्रकरण में थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0 मु.अ.सं. 59/25 धारा 288/351 (3)/352/3(5) बी0एन0एस0 बनाम 02 नामजद व 05-06 व्यक्ति अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री राकेश चौरसिया के नेतृत्व में थाना आसपुर देवसरा के उ0नि0 योगेन्द्र सिंह मय हमराह का0 कैलाश यादव व का० वीरेन्द्र यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग, विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 59/25 धारा 288/351 (3)/352/3(5) /109 (1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित 01 अभियुक्त राज उर्फ गौतम उपाध्याय पुत्र कमलेश उपाध्याय निवासी पूरेधनी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 21वर्ष को 01अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत महुली रोड से सीताराम इण्टर कालेज ऐलाही की तरफ जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
01. अभियुक्त राज उर्फ गौतम उपाध्याय पुत्र कमलेश उपाध्याय निवासी पूरेधनी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 21वर्ष।
बरामदगी
01- 01अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद ।
पुलिस टीम
उ0नि0 योगेन्द्र सिंह मय हमराह का0 कैलाश यादव व का० वीरेन्द्र यादव थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़












