ग्रामीणों ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन

  • पत्थर गड्डी के बाद उखाड़े पत्थर
  • ग्रामीणों ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन

संवाददाता अनिल कुशवाहा‌ टहरौली ( झांसी ) ग्राम उजयान के दर्जन भर लोगों ने तहसीलदार टहरौली मदन मोहन गुप्ता को राजपाल सिंह बुन्देला के नेतृव में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम के आम रास्ते पर कब्जा था जिसे कानूनगो एवं लेखपाल की उपस्थिति में चूना डाल कर पत्थर गड्डी करके खोल दिया गया था। बाद में ग्राम के दबंगों द्वारा चिन्हित पत्थर गड्डी को उखाड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने रास्ते को खोले जाने की मांग की है। ज्ञापन पर कॉग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजपाल सिंह बुन्देला, मोतीलाल, सज्जन, दिनेश, मनीष कुमार, सुनील यादव, जगदीश प्रसाद, बालकिशन, अंगद, देशराज आदि।

ये भी पढ़ें दंत विभाग में अत्याधुनिक सुविधाओं की शुरुआत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें