दंत विभाग में अत्याधुनिक सुविधाओं की शुरुआत

दंत विभाग में अत्याधुनिक सुविधाओं की शुरुआत, तंबाकू निषेध दिवस पर लिया संकल्प

संवादाता काव्यांश रावत  एटा: मेडिकल कॉलेज के दंत विभाग में अब मरीजों को उन्नत इलाज की सुविधा मिलेगी। विभाग में बुनियादी ढांचे को सशक्त करने के प्रयास प्रारंभ कर दिए गए हैं। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में छात्रों, डॉक्टरों और स्टाफ को तंबाकू न सेवन करने व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने कहा कि अब दांतों की गंभीर समस्याओं के लिए मरीजों को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, दंत विशेषज्ञ डॉ. मोनू ने बताया कि विभाग में नवीन उपकरण लगाए जा रहे हैं, जिससे दंत चिकित्सा अब और सटीक, सरल व कम पीड़ादायक होगी। उन्होंने तंबाकू के सेवन को कैंसर का मुख्य कारण बताया और लोगों से इससे दूर रहने की अपील की।

ये भी पढ़ें उत्तर मुखी हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें