विकास प्राधिकरण द्वारा‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 28 ई0डब्ल्यू0एस0 भवनों का लॉटरी ड्रॉ पारदर्शिता के साथ सम्पन्न’’

विकास प्राधिकरण द्वारा‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 28 ई0डब्ल्यू0एस0 भवनों का लॉटरी ड्रॉ पारदर्शिता के साथ सम्पन्न’’

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांकः-25-फरवरी-2026गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा आज दिनांक 25.02.2026 को हिन्दी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में प्रातः 11ः00 बजे से प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी)के अंतर्गत योजना संख्या-922-41डी, निजी विकासकर्ता मैसर्स एन्थम यथकीर्ति इन्फ्रासिटी प्रा०लि० बिल्डर्स, खसरा संख्या-823 मि0, 826 मि0, ग्राम नूरनगर एवं खसरा संख्या -839,840,841,842,,843,834,835 व 838 ग्राम सद्दीकनगर गाजियाबाद में निर्मित 28 ई0डब्ल्यू0एस0 भवनों के आवंटन हेतु लॉटरी ड्रॉ का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।कार्य क्रम में इसी योजना के 03 वेटिंग सूची के आवेदकों के लिए भी लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न की गई, जिससे सभी पात्र आवेदकों को समान अवसर सुनिश्चित हो सके।लॉटरी ड्रॉ की कार्यवाही अपर जिलाधिकारी महोदय, गाजि याबाद, अपर सचिव महोदय, वित्त नियंत्रक महोदय, परियोजना अधिकारी तथा सी0एल0टी0सी, गाजियाबाद की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आवेदकगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने पूरी प्रक्रिया को प्राधि करण के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में निजी विकासकर्ता द्वारा निर्मित इन भवनों का आवंटन कर पात्र लाभार्थियों को शीघ्र ही आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार पारदर्शी एवं जनहितकारी आवंटन प्रक्रिया के माध्यम से आमजन को आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें