प्रतापगढ़ में ‘दिशा’ की बैठक: सांसद एसपी सिंह पटेल की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की गहन समीक्षा

प्रतापगढ़ में ‘दिशा’ की बैठक: सांसद एसपी सिंह पटेल की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की गहन समीक्षा

अवधेश चंद्र पांडेय 

प्रतापगढ़। विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक सांसद एसपी सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शिव सहाय अवस्थी, दीपक भूकर, डॉ. दिव्या मिश्रा सहित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। सांसद ने योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाए।जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई स्थानीय समस्याओं, अधूरे विकास कार्यों तथा आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि शिकायतों एवं सुझावों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण करते हुए कार्यों की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए।सांसद ने कहा कि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ही जनपद के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने और शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने की अपेक्षा की।बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें विकास कार्यों को गति देने और जनहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प दोहराया गया।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में जनसुनवाई: एसपी दीपक भूकर ने दिए सख्त निर्देश, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें